Hanseducation.in

Types of PC पी. सी. के प्रकार -Hindi

Types of PC (पर्सनल कंप्यूटर के प्रकार)

आकार, संरचना तथा उपयोग के आधार पर पर्सनल कम्प्यूटरों को निम्नलिखित प्रकारों में बाँटा जा सकता है-
1. Desktop PC
2. Laptop PC
3. Palmtop PC
4. Workstation

1. Desktop PC

डेस्कटॉप पी.सी. वे कम्प्यूटर होते हैं जिनका उपयोग सामान्यतः घरों, कार्यालयों, विद्यालयों तथा व्यवसायिक संस्थानों में किया जाता है। ये कम्प्यूटर एक निश्चित स्थान पर रखकर उपयोग किए जाते हैं। इनका आकार अपेक्षाकृत बड़ा होता है तथा इनमें मॉनीटर, की-बोर्ड, माउस और सीपीयू अलग-अलग भागों में होते हैं। IBM, Apple तथा Compaq जैसी कंपनियों ने डेस्कटॉप कम्प्यूटरों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। डेस्कटॉप पीसी मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं —

(a) Single User System

इस प्रकार के कम्प्यूटर को एक समय में केवल एक User ही उपयोग कर सकता है। इसका प्रयोग व्यक्तिगत कार्यों, अध्ययन तथा छोटे कार्यालयों में किया जाता है।

(b) Multi User System

मल्टी यूजर सिस्टम में एक साथ कई व्यक्ति कार्य कर सकते हैं। ऐसे कम्प्यूटर सामान्यतः नेटवर्क से जुड़े होते हैं, जहाँ प्रत्येक उपयोगकर्ता अलग कम्प्यूटर पर कार्य करता है, लेकिन सभी सिस्टम आपस में जुड़े रहते हैं। डेस्कटॉप पीसी के प्रमुख मॉडल IBM PC, Pentium Series, Macintosh तथा Apple-II आदि रहे हैं।मल्टी यूजर सिस्टम में एक साथ कई व्यक्ति कार्य कर सकते हैं। ऐसे कम्प्यूटर सामान्यतः नेटवर्क से जुड़े होते हैं, जहाँ प्रत्येक उपयोगकर्ता अलग कम्प्यूटर पर कार्य करता है, लेकिन सभी सिस्टम आपस में जुड़े रहते हैं।
डेस्कटॉप पीसी के प्रमुख मॉडल- IBM PC, Pentium Series, Macintosh तथा Apple-II आदि रहे हैं।

2. Laptop PC

लैपटॉप पीसी को नोटबुक कम्प्यूटर भी कहा जाता है। इसका आकार छोटा तथा वजन हल्का होता है, जिससे इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। इसे गोद में रखकर भी उपयोग किया जा सकता है, इसलिए इसे लैपटॉप कहा जाता है। लैपटॉप बैटरी से भी संचालित हो सकता है, जिससे यात्रा के दौरान या बिजली न होने पर भी कार्य किया जा सकता है। इसमें USB पोर्ट, नेटवर्किंग सुविधा, स्टोरेज ड्राइव तथा मल्टीमीडिया सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं। आजकल शिक्षा, व्यवसाय, ऑनलाइन कार्य तथा मनोरंजन के लिए विभिन्न कंपनियों द्वारा अनेक प्रकार के आधुनिक लैपटॉप बनाए जा रहे हैं।

3. Palmtop PC

पामटॉप पीसी आकार में बहुत छोटे कम्प्यूटर होते हैं, जिन्हें हाथ की हथेली या जेब में रखा जा सकता है। ये छोटे आकार के बावजूद सामान्य कम्प्यूटर जैसी कई सुविधाएँ प्रदान करते हैं। इनमें सीमित स्टोरेज क्षमता होती है, लेकिन इन्हें वायरलेस नेटवर्क से जोड़ा जा सकता है। पामटॉप का उपयोग ई-मेल, मोबाइल संचार, इलेक्ट्रॉनिक डायरी तथा छोटे कार्यालयीय कार्यों के लिए किया जाता था। इनमें छोटे आकार का की-बोर्ड और छोटी डिस्प्ले स्क्रीन होती है तथा ये बैटरी द्वारा संचालित होते हैं। आधुनिक स्मार्टफोन भी कई प्रकार से पामटॉप कम्प्यूटर के उन्नत रूप माने जाते हैं।

4. Workstation

वर्कस्टेशन उच्च क्षमता वाले कम्प्यूटर होते हैं, जिनका उपयोग विशेष तकनीकी और वैज्ञानिक कार्यों के लिए किया जाता है। ये सामान्य पर्सनल कम्प्यूटर की तुलना में अधिक शक्तिशाली होते हैं। इनमें उच्च गति वाले 16 बिट तथा 32 बिट माइक्रोप्रोसेसर, बड़ी मेमोरी तथा अधिक स्टोरेज क्षमता होती है। अधिकांश वर्कस्टेशन में उच्च गुणवत्ता वाली रंगीन डिस्प्ले उपलब्ध होती है। वर्कस्टेशन का उपयोग इंजीनियरिंग डिजाइन, 3D ग्राफिक्स, वैज्ञानिक गणना, नेटवर्किंग तथा IC डिजाइन जैसे कार्यों में किया जाता है। आज के आधुनिक पर्सनल कम्प्यूटर भी काफी शक्तिशाली हो चुके हैं, इसलिए वर्कस्टेशन और सामान्य पीसी के बीच का अंतर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है।